लघु उद्यमियों एवं जरूरतमंदों को उदारतापूर्वक ऋण प्रदान करें बैंकर्स : कलेक्टर

Spread the love

राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सलाहकर समिति (डीएलसीसी) की बैठक ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। जिले के सभी तहसीलों में बैंकिंग सुविधाएं बढ़ाने कहा। जिससे आसानी से जनसामान्य बैंक से जुड़ सके। कलेक्टर ने बैंकर्स से कहा कि छोटा व्यवसाय करने वाले लघु उद्यमियों एवं जरूरतमंदों को उदारतापूर्वक ऋण प्रदान करें। आपके मदद एवं सहयोग से किसी की जिंदगी बदल सकती है।

छोटे स्तर पर व्यवसाय प्रारंभ करने वाले उद्यमी जल्दी से जल्दी ऋण चुकाने का प्रसास करते हैं, ताकि उन्हें आगे और ऋण प्राप्त हो सके। उन्होंने छोटे-छोटे कार्य करने वालों का मार्गदर्शन एवं सहयोग करने कहा। उन्होंने कहा कि जिले में महिला स्वसहायता समूह मजबूती से कार्य कर रही है और आर्थिक स्वावलंबन के अद्भूत परिणाम मिल रहे हैं।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए इस दिशा में कार्य करते हुए अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें। उन्होंने बैंकर्स से कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत दावा राशि को शीघ्र प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को मिलने वाली सुविधाओं को निर्धारित समयावधि में निराकरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित करने कहा।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले के मत्स्य पालकों, डेयरी एवं पशुपालकों का किसान क्रेडिट कार्ड प्राथमिकता से बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्हें आवश्यकता के अनुसार ऋण उपलब्ध कराने कहा। जिले में पानी की कमी को देखते हुए किसानों को अन्य फसल के लिए ऋण उपलब्ध कराकर प्रोत्साहित करने कहा।

इसके साथ ही किसानों को कृषि उपकरण एवं अन्य वस्तुओं के लिए भी ऋण देने कहा। जिससे उन्हें समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ऋण उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें अच्छा मार्गदर्शन दें, जिससे उनको मुनाफा अधिक हो सके। कलेक्टर ने पशुपालन, मछली पालन, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, स्टैण्डप योजना, शिक्षा ऋण, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित शासन की विभिन्न योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

इस मौके पर आरबीआई के प्रतिनिधि दिग्विजय राउत, लीड बैंक प्रबंधक मुनिश शर्मा, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के प्रमुख मनोज नायक, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित थे।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!