सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

Spread the love

बेमेतरा ।  जिला मुख्यालय से 1 किमी दूर स्थित कांतेली स्टेडियम में 29 मार्च 2025 को महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान मे सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में कलेक्टर रणवीर शर्मा ने गुरुवार को स्थल का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विवाह समारोह की सफलता और सुचारू संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर जोर देते हुए पेयजल, प्रकाश, पार्किंग और सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से आम नागरिकों के लिए कार्यक्रम में आने वाले दौरान सुरक्षा और सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने पर बल दिया।

श्री शर्मा ने यह भी सुनिश्चित किया कि आयोजन स्थल पर पानी टैंकर, मोबाइल टॉयलेट, सड़क समतलीकरण, ट्रैफिक प्रबंधन, और पार्किंग व्यवस्था के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाएं, महिला पुलिस की तैनाती जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सतर्कता बरतें और सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करें, ताकि समारोह सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इस निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ टेकचंद अग्रवाल, अपर कलेक्टर  अनिल बाजपेई, एडीएम प्रकाश और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़/रायपुर   सन् 2027 की जनगणना में ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा से पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता को मिलेगा नया आयाम     रायपुर 16 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

बरगवां में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Spread the love

Spread the love    अंबिकापुर/सरगुजा सुमर दास की विशेष रिपोर्ट     बरगवां (सरगुजा)। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को बरगवां में नवगठित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित का उद्घाटन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!