लॉन्च हुआ Honda Dio का नया मॉडल, कंपनी ने बढ़ाई कीमत, जोड़े कई शानदार फीचर्स

Spread the love

नई दिल्ली । होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने Dio के नए मॉडल को बाजार में लॉन्च कर दिया है। नए होंडा डियो में कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं। डियो का ये नया मॉडल OBD2-कंप्लायंट इंजन के साथ आया है। इसके साथ ही इन न्यू मॉडल में कई नए फीचर्स भी जोड़े गए।

कितनी होगी नई Honda Dio की कीमत
Honda Dio 125 Price Hike: आपको बता दें कि, Honda ने Dio के नए मॉडल को दो वेरिएंट्स के साथ बाजार में उतारा है। DLX और H-Smart Dio के दो वेरिएंट हैं। Dio के DLX वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 96,749 रुपए है और H-Smart वेरिएंट की कीमत 1,02,144 रुपए रखी गई है। अपडेट के पहले होंडा डियो125 की एक्स-शोरूम कीमत 86,851 रुपए से शुरू होकर 93,750 रुपए तक जाती थी।

Dio में मिलेंगे नए और दमदार फीचर्स
Honda Dio 125 Price Hike: Honda Dio के नए मॉडल में ग्राहकों को नया 4.2-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। इससे राइडर माइलेज, ट्रिप मीटर, ईको इंडिकेटर और रेंज का पता लगा सकेगा। Dio के नए मॉडल में RoadSync एप का फीचर भी मिलता है, जिससे नेविगेशन के साथ ही राइडर को कॉल या मैसेज अलर्ट भी मिलता है। इस फीचर से राइडिंग के दौरान भी राइडर कनेक्टेड रहता है। इस स्कूटर में स्मार्ट की और मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए USB Type C पोर्ट भी मिल रहा है।

Honda Dio का इंजन और कलर ऑप्शन
Honda Dio के नए मॉडल की बात की जाए तो इसमें 123.92 cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगा है, जिसके साथ फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम जुड़ा है। Dio में लगे इस इंजन से 8.19 bhp की पावर मिलती है और 10.5 Nm का टॉर्क मिलता है। इतना ही नहीं कंपनी ने नई Honda Dio में स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम भी दिया है। इस फीचर से एक्सट्रा पेट्रोल खर्च होने से बचाया जा सकेगा। Honda Dio पांच कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में मिलता है। इस स्कूटर के लिए मैट मार्वल ब्लू मैटेलिक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्र, पर्ल स्पोर्ट्स येलो, पर्ल इग्नीयस ब्लैक और इंपीरियल रेड कलर ऑप्शन शामिल है।

Related Posts

“सुरों की मलिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन, देशभर में शोक की लहर; Narendra Modi ने जताया गहरा दुख”

Spread the love

Spread the love  सदाबहार आवाज़ की मालकिन Asha Bhosle के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर, Narendra Modi सहित देशभर की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि   Asha Bhosle…

कस्टोडियल डेथ: इंसाफ की जीत, कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा

Spread the love

Spread the love  तमिलनाडु (Tamil Nadu) । थूथुकुडी/मदुरै । विशेष रिपोर्ट   भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पुलिस बर्बरता के विरुद्ध एक कड़ा संदेश देते हुए मदुरै की विशेष अदालत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!