बिलासपुर में बंगाली समाज ने दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम से नव वर्ष का किया भव्य स्वागत

Spread the love

बिलासपुर। 15 अप्रैल 2025 बंगाली समाज, बिलासपुर द्वारा नव वर्ष के अवसर पर भव्य दीप प्रज्वलन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद नव वर्ष स्वागत गीत की मधुर प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

मुख्य अतिथियों के आगमन पर समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें गीत, नृत्य और संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

अमर अग्रवाल ने सराहा बंगाली समाज का योगदान

समारोह में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बंगाली समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज के निर्माण और प्रगति में बंगाली समाज की भूमिका ऐतिहासिक रही है। उन्होंने समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के कार्यों को भी याद किया और उनका सम्मान किया।

कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों का सम्मान

बंगाली समाज द्वारा आयोजित इस समारोह में समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं को शॉल-साफा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

समाज की एकता और संस्कृति का प्रतीक

समारोह के समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने इस भव्य आयोजन की सराहना की और इसे समाज की एकता और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बताया। मुख्य प्रदेश अध्यक्ष पल्लव धर, पार्थो चक्रवर्ती जी सहित समाज के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

 

Related Posts

मंदिरों को बनाया निशाना, कटर मशीन से काटते थे ताले; जांजगीर-चांपा में शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       जांजगीर-चांपा। जिले के अलग-अलग मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का जांजगीर-चांपा पुलिस ने पर्दाफाश…

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!