बिलासपुर। वचन न्यूज़ के प्रधान संपादक एवं विधिक सलाहकार वचन मानिकपुरी अब ‘सक्षम’ संस्था से जुड़ गए हैं। उन्हें संस्था का ‘दिव्यांग मित्र’ बनाया गया है। इस अवसर पर सक्षम परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
सदस्यता कार्यक्रम के दौरान शैफाली घोष ने वचन मानिकपुरी को संस्था की सदस्यता दिलाई और औपचारिक प्रक्रिया पूरी करवाई। उन्होंने सक्षम परिवार का हिस्सा बनने पर उनका स्वागत किया।











