विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन: प्रश्नकाल में मंत्री देंगे जवाब, विपक्ष की घेराबंदी की तैयारी

Spread the love

रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज 27 फरवरी को जारी है। सत्र के दौरान प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम अरुण साव विभिन्न सवालों के जवाब देंगे। उनके साथ मंत्री लखनलाल देवांगन भी अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे। वहीं, मंत्री केदार कश्यप विधानसभा में दो प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

विपक्ष का हंगामे का अंदेशा, सरकार को घेरेगा विपक्ष

बजट सत्र के तीसरे दिन विपक्ष हंगामे की रणनीति बना चुका है। प्रश्नकाल के दौरान मंत्रियों से तीखे सवाल पूछे जाने की संभावना है। विधानसभा में अजय चंद्राकर और उमेश पटेल ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए हैं, वहीं शकुंतला सिंह ने राजस्व मामलों से जुड़े मुद्दों को उठाया है। इसके अलावा, मंत्री टंकराम वर्मा को भी कुछ मामलों में घेरने की तैयारी है।

राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा

सत्र में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर भी विस्तृत चर्चा होगी, जिसमें सरकार की योजनाओं और नीतियों को लेकर विपक्ष सवाल खड़े कर सकता है। इस चर्चा की शुरुआत विधायक धरमलाल कौशिक करेंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं पर उठेंगे सवाल

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत धमतरी जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं और राजस्व मामलों में लंबित फाइलों को लेकर भी चर्चा होगी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री से स्थिति स्पष्ट करने को कहा जाएगा।

विपक्ष ला सकता है स्थगन प्रस्ताव

सत्र के दौरान विपक्ष किसी महत्वपूर्ण विषय पर स्थगन प्रस्ताव भी ला सकता है। कांग्रेस ने पहले ही रणनीति तैयार कर ली है कि हर दिन नए मुद्दे उठाकर सरकार को घेरने की कोशिश की जाएगी।

Related Posts

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, इलाज का आश्वासन देकर मुकरने की बात; पीड़ित ने कलेक्टर और श्रम विभाग से लगाई न्याय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!