विधानसभा में पुल-पुलिया घोटाले, जल जीवन मिशन की अनियमितताओं पर गरमाएगा प्रश्नकाल

Spread the love

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और उद्योग संकट पर भी उठेंगे सवाल

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज का प्रश्नकाल खासा हंगामेदार रहने की संभावना है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांदन विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विधायकों के सवालों का सामना करेंगे।

पुल-पुलिया निर्माण और जल जीवन मिशन की अनियमितताओं पर होगी चर्चा
विधानसभा में पुल-पुलिया निर्माण कार्यों में गड़बड़ियों, जल जीवन मिशन में अनियमितताओं और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लेकर तीखी बहस होने की संभावना है। इसके साथ ही, औद्योगिक संकट, रोलिंग मिलों के बंद होने और फूड पार्क की स्थापना से जुड़े मुद्दे भी उठाए जा सकते हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर जवाब तलब
ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत धमतरी जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं और राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर भी चर्चा होगी। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री से जवाब मांगा जाएगा।

राज्यपाल के अभिभाषण पर होगा मंथन
सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर भी विस्तार से चर्चा प्रस्तावित है, जिसमें सरकार की योजनाओं और नीतियों को लेकर विपक्ष तीखे सवाल खड़ा कर सकता है।

विपक्ष ला सकता है स्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस पहले ही तय कर चुकी है कि हर दिन किसी न किसी नए मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया जाएगा, ताकि सरकार को घेरा जा सके। ऐसे में आज भी विपक्ष द्वारा किसी बड़े मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने की संभावना है।

 

Related Posts

मंदिरों को बनाया निशाना, कटर मशीन से काटते थे ताले; जांजगीर-चांपा में शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       जांजगीर-चांपा। जिले के अलग-अलग मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का जांजगीर-चांपा पुलिस ने पर्दाफाश…

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!