सूर्य करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Spread the love

मेष राशि

मन अशांत रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। चल संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जटिल समस्याओं को हल करेंगे। मंगलवार को सुबह मंगल का बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिलाएं।

वृषभ राशि

नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। शिक्षा या प्रतियोगिता के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नए दृष्टिकोण के साथ लक्ष्य पर केंद्रित करें व परेशान ना हो। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी और गुड़ खिला दें।

मिथुन राशि

सेहत के प्रति सचेत रहें। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। शांत रहे व अध्यात्म का सहारा लें। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा। किसी गरीब को भोजन करा दें।

कर्क राशि

नकारात्मक विचारों से बचे। धन सम्मान और यश में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता या धर्म गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से सहयोग मिलेग। रिश्तेदार या मित्र के यहां मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें।

सिंह राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4 रोटी में गुड़ डालकर दें।

कन्या राशि

वाणी में मधुरता रहेगी। धन व्यय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन करा देंगे तो दिन अच्छा होगा।

तुला राशि

तरक्की के अवसर मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। धन, यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि

कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे… आपके स्वभाव के प्रति लोग आकर्षित होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई वैवाहिक कार्य संपन्न होगा। घरेलू सामान व वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष सहयोग प्राप्त होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। गोवंश को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा।

मकर राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यर्थ की उलझने व तनाव मिल सकता है। रोग या विरोधी तनाव का कारण बनेंगे। आर्थिक जोखिम से बचकर रहे। घायल कुत्ते का उपचार कराये व कुत्ते को रोटी दें।

कुंभ राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर चले तो दिन अच्छा रहेगा। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि

पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। अपने उत्साह जनक प्रदर्शन से आप लोगों का मन मोह लेंगे। पारिवारिक जीवन में उल्लास रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: आज छोटी दिवाली पर 9 राशियों की चमकेगी किस्मत, जाने अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love    Aaj Ka Rashifal 7 November 2056       मेष राशिफल   आज मेहनत से परिणाम संवरेंगे। करियर व्यवसाय में तेजी रहेगी. चर्चा में स्पष्टता रखें.…

Aaj Ka Rashifal 6 नवंबर 2026 : धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव इन राशियों पर होंगे मेहरबान, जानें अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love      Aaj Ka Rashifal 6 नवंबर 2026     मेष राशिफल   आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!