हैदराबाद बनाम गुजरात IPL 2025 मुकाबला आज, जानिए संभावित XI और मैच से जुड़ी खास बातें

Spread the love

हैदराबाद। आईपीएल 2025 का 19वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।

गुजरात टाइटंस इस सीजन अब तक 5 मैचों में से 2 में जीत दर्ज कर चौथे स्थान पर है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ 1 मैच जीत पाई है और प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे बनी हुई है। अपने घरेलू मैदान पर SRH अब हर हाल में वापसी करना चाहेगी।

मैच की मुख्य जानकारी
मुकाबला: सनराइजर्स हैदराबाद vs गुजरात टाइटंस
स्थान: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
समय और तारीख: 6 अप्रैल 2025, शाम 7:30 बजे
लाइव टेलीकास्ट: Sports 18/Star Sports नेटवर्क
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: Jio Cinema और Hotstar ऐप/वेबसाइट
हेड-टु-हेड रिकॉर्ड

कुल मैच: 4
SRH की जीत: 1
GT की जीत: 3
टाई/बेनतीजा: 0

कैसी होगी पिच?
राजीव गांधी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां आईपीएल के इस सीजन में अब तक दो मुकाबले हुए हैं—एक में टीम ने टारगेट डिफेंड किया और एक में रन चेज किया गया। पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 230 रन रहा है, जिससे साफ है कि यह हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।

अब तक इस मैदान पर 79 आईपीएल मैच हुए हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 35 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 44 मैच जीते हैं।

संभावित प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
सलामी बल्लेबाज़: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन
मध्यक्रम: नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर)
ऑलराउंडर: कामिंदु मेंडिस
गेंदबाज: पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, सिमरजीत सिंह, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी
इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड

गुजरात टाइटंस (GT)
सलामी बल्लेबाज़: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान)
मध्यक्रम: जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया
ऑलराउंडर: अरशद खान
गेंदबाज: राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, इशांत शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफेन रदरफोर्ड

Dream11 Prediction: SRH vs GT Fantasy टीम
विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन
बल्लेबाज़: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, साई सुदर्शन
ऑलराउंडर: नितीश कुमार रेड्डी
गेंदबाज़: हर्षल पटेल, राशिद खान
कप्तान: जोस बटलर
उपकप्तान: ईशान किशन

निष्कर्ष: हैदराबाद को घरेलू मैदान का फायदा मिल सकता है लेकिन गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी लग रहा है। ऐसे में यह मुकाबला कांटे का हो सकता है।

Related Posts

भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

Spread the love

Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

Spread the love

Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!