नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है, जहां मुंबई को जीत की पटरी पर लौटने की सख्त जरूरत है, वहीं आरसीबी अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी।
मुंबई के लिए राहत की खबर: रोहित और बुमराह की संभावित वापसी
MI के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा की वापसी है। तेज गेंदबाज बुमराह को एनसीए से फिटनेस क्लियरेंस मिल गया है और वो टीम के साथ जुड़ चुके हैं। वहीं, रोहित शर्मा के भी RCB के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में लौटने की उम्मीद है। रोहित पिछला मुकाबला चोट के कारण नहीं खेल सके थे।
Mumbai Indians ka performance IPL 2025 mein
मुंबई ने इस सीजन अब तक चार मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल की है। टीम ने KKR के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की थी, जबकि CSK, GT और LSG के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम का संतुलन फिलहाल सवालों के घेरे में है।
Mumbai Indians vs RCB head to head | Wankhede Pitch Report
वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है, और यहां टॉस जीतने वाली टीम अक्सर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती है। आंकड़ों के मुताबिक, इस मैदान पर चेज करने वाली टीमों ने 119 में से 65 मुकाबले जीते हैं।
RCB की स्थिति और संभावित इम्पैक्ट प्लेयर
बेंगलुरु की टीम दो जीत और एक हार के साथ आत्मविश्वास से भरी हुई है। विराट कोहली का वानखेड़े में शानदार रिकॉर्ड रहा है – 18 मैचों में 574 रन (औसत 44.15)। इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन फॉर्म में लौट चुके हैं और मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड व जितेश शर्मा टीम की ताकत हैं।
गेंदबाजी में भी जबरदस्त मुकाबला
RCB के लिए जोश हेजलवुड तीन मैचों में 6 विकेट लेकर छाप छोड़ चुके हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार नई गेंद से भरोसेमंद साबित हुए हैं। वहीं, क्रुणाल पांड्या और लिविंगस्टन की जोड़ी स्पिन विभाग को गहराई देती है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस (MI):
हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक, रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्ट
इम्पैक्ट प्लेयर: तिलक वर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB):
रजत पाटीदार (कप्तान), फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल










