12 फरवरी 2026 : बृहस्पतिवार जानिए 12 राशियों का आज का राशिफल

Spread the love

मेष राशि

आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप उनकी आवभगत में व्यस्त रहेंगे। आप अपने कामों को कल पर डालने से बचें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर आपके आपसी रिश्तों में चल रही अनबन भी दूर होगी। सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपने काम के साथ-साथ जीवनसाथी के लिए भी समय निकालना होगा, जिससे कि आपके रिश्ते में दूरी आने से बच सकें।

 

वृषभ राशि

आज आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आप किसी विरोधी की बातों में आकर कोई इंवेस्टमेंट करने से बचें। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। संतान के अड़ियल रवैय को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए आपको उन पर पूरी निगरानी बनाकर रखने की आवश्यकता है। आप किसी से धन उधार बिल्कुल ना लें, क्योंकि उसे उतारने में आपकी समस्याएं बढ़ेंगी।

 

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए धन के मामले में बढ़िया रहेगा, क्योंकि जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी और यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। आपको अपने कुछ सरकारी कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आप अपने धन को किसी योजना में अच्छे इन्वेस्टमेंट के लिए धन लगाने की सोचेंगे। कोई सरकारी काम आपका यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

 

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपकी अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा और आपको अपनी मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटना है। परिवार में किसी सदस्य से यदि आपने कोई वादा किया था, तो उसे पूरा करने के लिए समय अवश्य निकाले। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखना होगा।

 

सिंह राशि

आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी, इसलिए आपको किसी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। अपनी उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आप अपने कर्जो को भी उतारने के पूरे कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी और आप दिखावे में चक्कर के चक्कर में पड़कर अपना काफी धन व्यय कर सकते हैं।

 

कन्या राशि

कन्या राशि आज के दिन यदि आप कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील लंबे समय से आटकी हुई, थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, जिससे आपके और जीवनसाथी के बीच प्रेम और गहरा होगा। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाए, तो उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

 

तुला राशि

आज का दिन आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आप उनके कुछ जरूरी टेस्ट आदि भी करा सकते हैं। यदि किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो वहां पर भी आप पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ें। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

 

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपको किसी बात को लेकर ज्यादा उतावलापन नहीं दिखाना है। आप अपने लिए कुछ शॉपिंग आदि कर सकते हैं, लेकिन माता-पिता के आशीर्वाद से किसी प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आपकी इन्कम पहले से बेहतर रहेगी, जो आपको खुशी देगी। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं।

 

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा, जिस कारण आपको समस्या होगी, इसलिए आपको अपने खान-पान पर भी थोड़ा कंट्रोल करके चलना होगा और यदि कोई समस्या हो, तो उसे छोटा बिल्कुल ना समझें। आप किसी नए घर आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जिसकी आप लंबे समय से कोशिश कर रहे थे।

 

मकर राशि

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी किसी परीक्षा के परिणाम बेहतर रहेंगे, जिससे आपको परिवार के सदस्यों का भी प्यार मिलेगा और किसी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आप यदि कहीं घूमन फिरने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसमें अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।

 

कुंभ राशि

आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, जिससे आपके आपसी रिश्ते खराब होंगे, लेकिन आपको अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। लेन देन से संबंधित मामलों में आपको अपनी आंख और कान खुले रखें और संतान को नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

 

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। यदि आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिले, तो आप उसमें थोड़ा संयम दिखाएं और अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करके चलने की कोशिश करें, क्योंकि आप जल्दबाजी के कारण भी कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। घर परिवार में चल रही समस्याएं आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी।

 

 

  • Related Posts

    अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/छत्तीसगढ़ विशेष रिपोर्ट।     रायपुर, 24 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में अब अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ पहले से कहीं अधिक सख्त…

    Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: दिन वृहस्पतिवार विष्णु कृपा से, बनेंगे बिगड़े काम, जानिए अपना आज का राशिफल

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 25 June 2026       मेष राशिफल   आज आपके निजी संबंध बेहद मजबूत और सुखद रहेंगे. प्रेम और स्नेह का संचार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!