12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Spread the love

मेष राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चना खिला दें। पक्षियों को दाना खिला दें।

वृषभ राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संबंधित अधिकारी की कृपा पात्र बनेंगे। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। नए दृष्टिकोण के साथ लक्ष्य पर केंद्रित करें व परेशान ना हो। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी और गुड़ खिला दें।

मिथुन राशि

संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। घर के मुखिया से तनाव और वैचारिक मतभेद रहेगा। शांत रहे व अध्यात्म का सहारा लें। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा। किसी गरीब को भोजन करा दें।

कर्क राशि 

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख और सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता या धर्म गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से सहयोग मिलेग। रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें।

सिंह राशि

बहु प्रशिक्षित कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य करें तो सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4 रोटी में गुड़ डालकर दें।

कन्या राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहने के कारण निजी संबंध प्रभावित हो सकता है। महिलाओं से ज्यादा बातचीत करने से बचें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन करा देंगे तो दिन अच्छा होगा।

तुला राशि

यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। धन, यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। बिना वजह किसी से न उलझे अन्यथा हानि होगी। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि

महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। दान व प्रभु दर्शन से कल्याण होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। परिवार में कोई वैवाहिक कार्य संपन्न होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। गोवंश को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा।

मकर राशि

जीवन में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रोग या विरोधी तनाव का कारण बनेंगे। आर्थिक जोखिम से बचकर रहे। घायल कुत्ते का उपचार करा दें और कुत्ते को रोटी दें।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भाई बहन या पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर चले तो दिन अच्छा रहेगा। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि

संतान या शिक्षा के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। अपने उत्साह जनक प्रदर्शन से आप लोगों का मन मोह लेंगे। पारिवारिक जीवन में उल्लास रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। नकारात्मक लोगों से दूर रहे। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 23 September 2026: आज चंद्रमा करेंगे मकर से कुंभ राशि में गोचर, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love  Aaj Ka Rashifal 22 September 2026         मेष राशिफल   आज का दिन आपके लिए उत्साह और पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा। कॉलेज से…

Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: आज परिवर्तनी एकादशी पर बन रहा रवि योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love  Aaj Ka Rashifal 22 September2026     मेष राशिफल   आपकी राशि के प्रेम और रचनात्मकता के भाव में केतु अपने ही घर में बैठे हैं, दिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!