रायपुर में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, पीड़ित के बदलते बयानों से उलझी पुलिस जांच

Spread the love

रायपुर। राजधानी के कांपा इलाके में दिनदहाड़े 15 लाख रुपये की लूट के मामले में पंडरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें जांच में जुटी हैं। बोरवेल पार्ट्स कारोबारी चिराग जैन के साथ हुई इस वारदात के संदिग्धों का सीसीटीवी फुटेज सबसे पहले IBC24 को मिला है, जिसमें तीन नकाबपोश युवक ब्लैक कलर की पल्सर बाइक पर नजर आ रहे हैं।

पंडरी थाना पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद कारोबारी चिराग जैन और उनके मित्र प्रफुल्ल से देर रात तक पूछताछ हुई, लेकिन बार-बार बदलते बयानों के कारण जांच की दिशा स्पष्ट नहीं हो पा रही है। यहां तक कि सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्धों की पहचान को लेकर भी पीड़ित पक्ष ने अलग-अलग बातें कही हैं।

चिराग जैन के अनुसार, वे अपने वॉलफोर्ट वुड्स सोसाइटी स्थित घर से देवेंद्र नगर, सेक्टर-5 स्थित अपनी फर्म ‘श्री इंटरप्राइजेज’ जा रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग के पास तीन नकाबपोश बाइक सवारों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोका। एक लुटेरे ने खिड़की का कांच नीचे करवाकर सेंटर लॉक खोला, जबकि दो अन्य लुटेरे कार में घुस गए। पीछे बैठे लुटेरे ने पेट पर बंदूक जैसी वस्तु और दूसरे ने गले पर चाकू टिकाकर उन्हें बाइक के पीछे चलने का आदेश दिया।

पीड़ित का दावा है कि लुटेरों की बाइक पर BOSS लिखा था। वे उसे मालधक्का इलाके के पास ले गए, जहां उनसे अंगूठियां उतरवाईं और मोबाइल झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।

पुलिस ने लूट की घटना से न तो इंकार किया है और न ही पूरी तरह पुष्टि, लेकिन कहा है कि सच्चाई जो भी हो, जांच में सामने लाई जाएगी। फिलहाल क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

  • Related Posts

    शासकीय जमीन पर कब्जे का विवाद: बुलडोज़र कार्रवाई रुकी, राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों से गरमाया मामला

    Spread the love

    Spread the love  अम्बिकापुर/सरगुजा | विशेष जांच रिपोर्ट   शासकीय जमीन विवाद में बुलडोज़र कार्रवाई अचानक रुकने से राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों ने मामले को तूल दे दिया है, जिससे…

    राजधानी रायपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जीवित पैंगोलिन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट    राजधानी रायपुर    रायपुर में वन विभाग की सतर्कता ने एक बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है। गुप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!