धमतरी में अन्नपूर्णा ढाबा बना खून का मैदान, 8 आरोपियों ने 3 दोस्तों की बेरहमी से हत्या

Spread the love

धमतरी । धमतरी के सिहावा रोड स्थित अन्नपूर्णा ढाबा सोमवार रात खून से सन गया, जब रायपुर से घूमने आए तीन दोस्तों आलोक सिंह ठाकुर, नितिन टांडी और सुरेश हियाल की 8 आरोपियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

श्मशान घाट में गमगीन माहौल
मंगलवार को बूढ़ातालाब श्मशान घाट में तीनों दोस्तों का अंतिम संस्कार हुआ। आलोक सिंह ठाकुर हाल ही में शादी के लिए तय हुए थे। 2016 में पिता की आत्महत्या के बाद उन्होंने घर की जिम्मेदारी संभाली थी। बहन ने फूट-फूटकर कहा, “अगर गुस्सा था तो भाई को अधमरा छोड़ देते, मैं उसे पाल लेती।” अब परिवार में कमाने वाला कोई नहीं बचा।

पिता की कमी पर मासूमों के सवाल
नितिन टांडी और सुरेश हियाल सगे भाई थे। सुरेश की 2 साल की बेटी है, जबकि नितिन के दो छोटे बच्चे हैं। पिता की मौत के बाद मासूम बार-बार पूछ रहे हैं, “पापा कब लौटेंगे?” परिवार की आर्थिक और मानसिक हालत बेहद खराब है।

विवाद कैसे हुआ?
जांच में सामने आया कि आरोपी नशे में थे और ढाबे पर खाना खा रहे थे। तभी तीनों दोस्त पहुंचे और किसी बात पर विवाद हो गया। नशे में धुत आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।

आरोपी और कार्रवाई
मुख्य आरोपी गोपी दीवान के साथ कुलेश्वर नेताम, रणवीर कुमार साहू, कमलेश ध्रुव, गौतम दीवान और तीन नाबालिग शामिल हैं। सभी पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।

पुलिस का त्वरित एक्शन
धमतरी पुलिस ने घटना के तुरंत बाद सभी आरोपियों को पकड़ लिया। अधिकारियों ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश की जाएगी, ताकि पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय मिल सके।

  • Related Posts

    शासकीय जमीन पर कब्जे का विवाद: बुलडोज़र कार्रवाई रुकी, राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों से गरमाया मामला

    Spread the love

    Spread the love  अम्बिकापुर/सरगुजा | विशेष जांच रिपोर्ट   शासकीय जमीन विवाद में बुलडोज़र कार्रवाई अचानक रुकने से राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों ने मामले को तूल दे दिया है, जिससे…

    राजधानी रायपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जीवित पैंगोलिन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट    राजधानी रायपुर    रायपुर में वन विभाग की सतर्कता ने एक बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है। गुप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!