निर्माणाधीन पुल से टकराया बाइक सवार 20 वर्षीय युवक, हुई दर्दनाक मौत

Spread the love

खैरागढ़। खैरागढ़ क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक होनहार युवक की जान ले ली। खैरागढ़ – राजनांदगांव निर्माणाधीन पर स्थित निर्माणाधीन पुल के पास हुई इस दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम टेकापार खुर्द निवासी रितिक यादव के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रितिक यादव (पिता–आत्माराम यादव), देर रात खैरागढ़ से अपने गांव टेकापार खुर्द बाइक क्रमांक सीजी 08 एफ 4590 से लौट रहा था। जब वह माइन स्टोन स्कूल के सामने निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे निर्माणाधीन पुल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रितिक को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था। सुबह पुल पर काम करने पहुंचे मजदूरों ने युवक का शव देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल भेजा गया।

परिजनों के अनुसार मृतक के माता-पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। रितिक अपने छोटे भाई और बहन के साथ घर पर रहता था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजन बदहवास हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह हादसा न सिर्फ एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि प्रशासन के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है कि लापरवाही कितनी बड़ी कीमत वसूल सकती है।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम का भव्य स्वागत, कृष्णा प्रजापति रहे मौजूद

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।       कोरिया। कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम जी के बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!