बाउंसर समेत 3 गिरफ्तार, मेकाहारा में पत्रकारों के साथ मारपीट करने पर एक्शन

Spread the love

रायपुर । रविवार देर रात अंबेडकर अस्पताल में बाउंसर में मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की। न्यूज़ चैनल के रिपोटर्स रायपुर में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल शख्स से जुड़ी रिपोर्टिंग करने पहुंचे थे। रिपोर्टर को न्यूज़ बनाने से रोकने के चक्कर में बाउंसर हाथापाई पर उतर आए। इसकी खबर मिलते ही रायपुर के अन्य पत्रकार और प्रेस क्लब के पदाधिकारी की अस्पताल पहुंचे बाउंसर में सभी पत्रकारों के साथ पुलिस के सामने ही धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

इस मामले में तीन बाउंसर को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि पत्रकारों को धमकाने और व्यवहार करने वाले लोगों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने मारपीट करने वाले बाउंसर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

रिपोटर्स को चाकूबाजी से पीड़ित वर्ग की रिपोर्टिंग करने से रोका गया। विवाद तब बढ़ा जब अस्पताल में बाउंसर सप्लाई करने वाली एजेंसी का संचालक वसीम बाबू पिस्तौल लेकर अस्पताल पहुंचा। वसीम अपने 3 बाउंसर के साथ मिलकर पत्रकारों को धमकाने लगा। पुलिस की मौजूदगी में उसने महिला सुरक्षा कर्मियों को अस्पताल के गेट से बाहर निकालकर पत्रकारों की ओर धकेलना शुरू किया।

अस्पताल के गेट पर ही पुलिस ने रिपोर्टर्स को रोका। सभी पत्रकार बाउंसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। लगभग 3 घंटे बीत जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई न होती देख सभी पत्रकारों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर दिया।


इस मामले में मौदहापारा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की । बाउंसर एजेंसी के संचालक वसीम बाबू और उसके दो साथी बाउंसर को गिरफ्तार किया गया । खबर है कि वसीम के घर से पिस्तौल और गोलियां बरामद की गई हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!