रेलवे के इंजीनियर की मौत, पिकनिक मनाने के दौरान डैम में डूबा

Spread the love

बिलासपुर । अपने दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए रेलवे के जूनियर इंजीनियर की डैम में डूबने से मौत हो गई। सत्येंद्र सिंह कंवर रविवार को नहाते समय गहराई में समा गया था। एसडीआरएफ की टीम ने आज सुबह शव बरामद कर लिया है। रविवार देर शाम से लेकर रात तक पुलिस और SDRF की टीम तलाश में जुटी रही। लेकिन, उसका पता नहीं चल सका था।

सोमवार सुबह जब पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तो जूनियर इंजीनियर का शव पानी में तैरता मिला। सत्येंद्र सिंह कंवर (30) रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग में जूनियर इंजीनियर था। वो मूलत: अंबिकापुर का रहने वाला था। रविवार को सत्येंद्र सिंह अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने कोटा के घोंघा जलाशय स्थित कोरी डैम गए थे। दोस्तों में तीन लड़के और दो लड़कियां भी थे।

डैम के पास सत्येंद्र अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे थे। जिसके बाद दोपहर को डैम में नहाने के लिए उतरे। उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया पहले सभी दोपहर में नहाकर वापस आ गए थे, जिसके बाद सत्येंद्र और कुछ दोस्त शाम को दोबारा नहाने के लिए डैम में उतरे। इस दौरान वह गहराई में समा गया। उसे डूबते देखकर साथियों ने शोर मचाया। एक साथी को तैरना आता है, जिस पर वह कुछ देर तक गहराई में तलाश करता रहा। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला था।

Related Posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

Spread the love

Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!