बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।
बिलासपुर। जिलेवासियों और शासकीय कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। त्योहारों को देखते हुए बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल (IAS) ने वर्ष 2026 के लिए जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार 2 सितंबर 2026, बुधवार को हरछठ (हलषष्ठी) के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके साथ ही 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को दशहरा (महाअष्टमी) और 11 नवंबर 2026, बुधवार को भाई दूज (दीपावली) के अवसर पर भी जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।

इन तारीखों पर रहेगा स्थानीय अवकाश
🔹 2 सितंबर 2026 — हरछठ (हलषष्ठी)
🔹 19 अक्टूबर 2026 — दशहरा (महाअष्टमी)
🔹 11 नवंबर 2026 — भाई दूज (दीपावली)
यह अवकाश बिलासपुर जिले के शासकीय कार्यालयों में लागू होगा। हालांकि, केंद्रीय शासन के कार्यालयों पर यह स्थानीय अवकाश लागू नहीं होगा और वहां संबंधित केंद्रीय अवकाश कैलेंडर के अनुसार कार्यालय खुले रह सकते हैं।
कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के तहत जारी किया गया है।
त्योहारी सीजन में लगातार तीन स्थानीय छुट्टियों की घोषणा से जिले के शासकीय कर्मचारियों में भी राहत की उम्मीद हैं।










