30 मार्च को रिलीज हुई  सलमान खान की सिकंदर ओपनिंग डे पर कलेक्शन के मामले में कई रिकॉर्ड बना देगी

Spread the love

सिकंदर Day 2 Box Office Collection :

बाकी फिल्मों की जैसे ये फिल्म पहले ही दिन 50 करोड़ तक की कमाई करेगी, सलमान के करियर की बेस्ट ओपनिंग लेने वाली फिल्म बनेगी या फिर छावा का रिकॉर्ड तो चुटकियों में तोड़ देगी, लेकिन फिल्म इनमें से एक भी पैमाने पर फिट साबित नहीं हो पाई,

हालांकि, फिल्म का दूसरे दिन का शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुका है. और आज रात 10:45 बजे तक अपडेट हुए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म पहले दिन जो नहीं कर पाई वो दूसरे दिन कर दिया. ये खबर फिल्म मेकर्स के लिए खुश करने वाली है. दरअसल दूसरे दिन ईद के मौके पर फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन कितना ज्यादा कमाया है,

वैसे तो मेकर्स ने फिल्म की ओपनिंग को लेकर जो ऑफिशियल आंकड़े बताए हैं उन्हें हम फिलहाल यहां नहीं ले रहे हैं क्योंकि दूसरे दिन के आंकड़े अभी तक आए नहीं हैं. इसलिए सहूलियत के लिए हम फिल्म के कलेक्शन से जुड़े हालिया आंकड़े बताने वाली वेबसाइट सैक्निल्क पर अपडेट किए गए आंकड़ों को ले रहे हैं.

कितने प्रतिशत बढ़ोतरी हुई सिकंदर के कलेक्शन में

फिल्म के लिए एक पॉजिटिव साइन है, 30 मार्च को रिलीज हुई सिकंदर ने पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 26 करोड़ कमाए. तो वहीं आज 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, टोटल कलेक्शन 55 करोड़ रुपये हो चुका है, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है, फिल्म की कमाई में आज करीब 11% का इजाफा हुआ है।

सिकंदर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

मेकर्स की ओर से बताए गए आंकड़ों के मुताबिक, सिकंदर ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 54.72 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करते हुए छावा को पीछे कर दिया है. विक्की कौशल की छावा ने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था, जिससे करीब 5 करोड़ ज्यादा कमाकर सिकंदर आगे निकल चुकी है,

सिकंदर नें सलमान खान के अलावा एनिमल, पुष्पा 2 और छावा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की हीरोइन काजल अग्रवाल भी हैं. ए आर मुरुगदॉस के डायरेक्शन में बनी फिल्म को करीब 200 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है, जिसमें प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी-सत्यराज जैसे एक्टर्स भी हैं,

Related Posts

पत्थलगांव स्पेशल: ‘अन्नपूर्णा’ में खाद का तड़का, अधिकारियों की बल्ले-बल्ले और किसान का ‘ऑनलाइन’ कटा चालान!

Spread the love

Spread the love    जशपुर/पत्थलगांव। विशेष रिपोर्ट।       छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का गृह ज़िला जशपुर इन दिनों विकास की ऐसी ‘उर्वरक’ बयार महसूस कर…

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!