छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब होगी सस्ती, सरकार ने अतिरिक्त उत्पाद शुल्क किया समाप्त

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब की कीमतों में कमी आने वाली है। राज्य सरकार ने विदेशी शराब पर लगाए गए 9.5 प्रतिशत के अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को समाप्त करने का फैसला किया है। सरकार के इस कदम से मध्यम और उच्च श्रेणी की शराब की कीमतों में 40 रुपये से लेकर 3,000 रुपये प्रति बोतल तक की कटौती होगी।

कैबिनेट बैठक में आबकारी नीति को मिली मंजूरी

रविवार शाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दी गई। इस नीति के तहत 674 शराब दुकानें संचालित रहेंगी, जबकि प्रीमियम दुकानों का संचालन मांग के अनुसार किया जाएगा।

देसी शराब के दाम यथावत

आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, देसी शराब की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा, विदेशी शराब की थोक खरीद और वितरण की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ राज्य पेय पदार्थ निगम लिमिटेड को सौंपी गई है।

शराब तस्करी पर लगेगी रोक

सरकार का मानना है कि विदेशी शराब की कीमतों में कमी से अन्य राज्यों से होने वाली अवैध तस्करी पर लगाम लगेगी। जब शराब के दाम संतुलित रहेंगे, तो अवैध कारोबार को बढ़ावा मिलने की संभावना कम होगी। इस नीति से सरकारी राजस्व में वृद्धि होने और बाजार में स्थिरता बनाए रखने की उम्मीद है।

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!