बिलासपुर में भयावह रेल हादसा : मालगाड़ी और मेमू ट्रेन की टक्कर में 4 की मौत, 5 गंभीर घायल

Spread the love

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर स्टेशन के समीप आज सुबह एक दर्दनाक रेल दुर्घटना हो गई। मालगाड़ी और मेमू लोकल ट्रेन के डिरेलमेंट से हुए इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया। मंडल रेल प्रबंधक सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं।

अनुग्रह राशि का ऐलान

  • मृतकों के परिजनों को : ₹10 लाख
  • गंभीर रूप से घायल यात्रियों को : ₹5 लाख
  • सामान्य रूप से घायल यात्रियों को : ₹1 लाख

जारी हेल्पलाइन नंबर

  • बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
  • चांपा – 8085956528
  • रायगढ़ – 9752485600
  • पेंड्रा रोड – 8294730162
  • कोरबा – 7869953330
  • उसलापुर – 7777857338

रेल प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और सही जानकारी के लिए केवल जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर ही संपर्क करें।

हादसे की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) द्वारा की जाएगी, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

  • Related Posts

    बिलासपुर में ट्रक टायर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹80 हजार के नए टायर बरामद

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर/ 17 जून 2026। बिलासपुर जिले की हिर्री थाना पुलिस ने ट्रकों से टायर चोरी करने वाले एक सक्रिय…

    दिनदहाड़े एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला, खून से लथपथ सड़क पर मिला युवक

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर में कानून की पढ़ाई कर रहे एक एलएलबी छात्र पर अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े ब्लेड से जानलेवा हमला कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!