अग्निवीर भर्ती 2025-26 : सफल अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण शुरू

Spread the love

रायपुर। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय रोजगार सेवा छत्तीसगढ़ के अंतर्गत जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बैकुण्ठपुर द्वारा भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 हेतु विशेष शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।

थल सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा आयोजित कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में 1.6 किमी दौड़, बीम पुल-अप, 9 फीट गड्ढा कूद सहित अन्य शारीरिक दक्षता गतिविधियाँ शामिल रहेंगी।

जिले के वे सभी इच्छुक अभ्यर्थी, जो कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, अपना पंजीयन करवा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बैकुण्ठपुर (कलेक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत के पास) में 25 नवम्बर 2025 तक अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/ विशेष रिपोर्ट।         रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग…

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!