पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) प्रमोशन परीक्षा घोटाला: दो अधिकारी गिरफ्तार, रिमांड पर होगी पूछताछ

Spread the love

पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) प्रमोशन परीक्षा में हुए कथित घोटाले में ईओडब्लू और एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे दिन गुरुवार को दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी क्षेत्रीय उप आयुक्त, भू-अभिलेख कार्यालय में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस प्रकरण में शामिल अन्य अधिकारियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

ईओडब्लू और एसीबी ने वीरेंद्र जाटव और हेमंत कौशिक को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि वरिष्ठ अधिकारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने की मंशा से उन्होंने परीक्षार्थियों से भारी राशि लेकर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक किया। जांच एजेंसियों का कहना है कि परीक्षा से पहले प्रश्न उपलब्ध कराने के पर्याप्त सबूत उनके पास मौजूद हैं।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष हुई इस प्रमोशन परीक्षा में बड़े पैमाने पर पैसों के लेन-देन और अपने नजदीकी लोगों को फायदा पहुंचाने की शिकायत के बाद ईओडब्लू व एसीबी ने रायपुर समेत सात जिलों में 19 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण दस्तावेजों और संपत्ति संबंधित कागजातों की जब्ती भी की गई थी।

  • Related Posts

    भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद, बिना अनुमति चल रहा भट्टा; पुलिस ने दिया नोटिस, कार्रवाई पर टिकी निगाहें

    Spread the love

    Spread the love  डुमरिया में कोयला माफिया का जाल बेनकाब, बिना दस्तावेज भट्टा संचालन पर पुलिस सख्त; माइनिंग विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल     भटगांव (सूरजपुर)   सूरजपुर…

    शासकीय जमीन पर कब्जे का विवाद: बुलडोज़र कार्रवाई रुकी, राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों से गरमाया मामला

    Spread the love

    Spread the love  अम्बिकापुर/सरगुजा | विशेष जांच रिपोर्ट   शासकीय जमीन विवाद में बुलडोज़र कार्रवाई अचानक रुकने से राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों ने मामले को तूल दे दिया है, जिससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!