जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने खत्म की हड़ताल धान खरीदी केंद्रों में लौटेंगे कर्मचारी,

Spread the love

समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं ऑपरेटर संघ ने गुरुवार को अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। संघ की ओर से प्रबंधक, सहायक समिति प्रबंधक, विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारी–अधिकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित पत्र जिला प्रशासन को सौंपा।

गुरुवार देर शाम जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संघ के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने अपर कलेक्टर रवि साहू, खाद्य अधिकारी अजय यादव, नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा एवं उप पंजीयक द्वारिका नाथ की उपस्थिति में हड़ताल समाप्ति का पत्र सौंपा।

अब सभी कर्मचारी शुक्रवार से अपने-अपने धान उपार्जन केंद्रों में पूर्व की भांति सेवाएं प्रदान करेंगे। इससे धान खरीदी प्रक्रिया पुनः गति पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Related Posts

    भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद, बिना अनुमति चल रहा भट्टा; पुलिस ने दिया नोटिस, कार्रवाई पर टिकी निगाहें

    Spread the love

    Spread the love  डुमरिया में कोयला माफिया का जाल बेनकाब, बिना दस्तावेज भट्टा संचालन पर पुलिस सख्त; माइनिंग विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल     भटगांव (सूरजपुर)   सूरजपुर…

    शासकीय जमीन पर कब्जे का विवाद: बुलडोज़र कार्रवाई रुकी, राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों से गरमाया मामला

    Spread the love

    Spread the love  अम्बिकापुर/सरगुजा | विशेष जांच रिपोर्ट   शासकीय जमीन विवाद में बुलडोज़र कार्रवाई अचानक रुकने से राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों ने मामले को तूल दे दिया है, जिससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!