बीजेपी मंत्री पंकजा मुंडे के PA अनंत गरजे गिरफ्तार, पत्नी की संदिग्ध मौत पर हत्या का आरोप

Spread the love

महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक (PA) अनंत गरजे को उनकी पत्नी की मौत के मामले में मुंबई की वर्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार देर रात करीब एक बजे पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। 23 नवंबर को अनंत की पत्नी गौरी गर्जे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। अनंत ने इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन गौरी के परिजनों ने स्पष्ट रूप से हत्या का आरोप लगाया था।

गौरी की मौत के बाद परिवार की शिकायत सामने आने पर अनंत फरार हो गया था, हालांकि पुलिस ने उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। मामला हाई-प्रोफाइल इसलिए भी बन गया है क्योंकि अनंत गर्जे मंत्री पंकजा मुंडे के करीबी माने जाते हैं। पुलिस पूछताछ में पंकजा मुंडे ने बताया कि 22 नवंबर की शाम अनंत ने उन्हें फोन कर गौरी के आत्महत्या करने की जानकारी दी थी, जिसे सुनकर वह बेहद स्तब्ध रह गईं।

पंकजा मुंडे ने पुलिस को मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गौरी के पिता का दर्द समझ सकती हूं, और जांच में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। दोषी चाहे अनंत हो या कोई और, उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि गौरी को न्याय मिल सके।

पुलिस के अनुसार, गौरी पाल्वे गर्जे पेशे से डॉक्टर थीं और KEM अस्पताल में कार्यरत थीं। शनिवार दोपहर अचानक वे घर लौटीं और कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत की सूचना मिली। अनंत और गौरी की शादी को केवल 9 महीने हुए थे।

गौरी के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि अनंत का किसी अन्य महिला के साथ संबंध था, जिसकी चैट गौरी ने पकड़ ली थी। इसी वजह से दोनों के बीच विवाद बढ़ रहा था। गौरी के मायके वालों का दावा है कि ससुराल पक्ष द्वारा परेशान किए जाने और मानसिक तनाव के चलते गौरी ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

  • Related Posts

    नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

    खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे जांच; 10 अगस्त को बयान दर्ज कराने नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the love    बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। विशेष रिपोर्ट।       बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) बसंतपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार रामहरि गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!