एनसीसी स्थापना दिवस : बिलासपुर और रीवा में जोश-उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

स्वराज जायसवाल की कलम से…..✍️

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) 23 नवंबर 2025 को अपना 78वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

बिलासपुर के सिम्स में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शानदार परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सूर्य नमस्कार, पुरस्कार वितरण सहित कई गतिविधियों में हिस्सा लिया। वहीं रीवा व्यूज़ में आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी की अनुशासन और देशभक्ति से भरपूर झलक दिखाई दी।

इस दौरान सबसे कम उम्र के प्रतिभागियों का जोश विशेष रूप से देखने को मिला। कार्यक्रम में शामिल नवयुवकों में एनसीसी को लेकर गहरी रुचि और समर्पण दिखाई दिया, जो देश की युवा शक्ति की सशक्त तस्वीर पेश करता है।

एनसीसी की पहचान देशभक्ति, अनुशासन और एकता के प्रतीकों से होती है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए कैडेट्स ने विभिन्न प्रदर्शन किए।

हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं और राष्ट्र की एकता, अखंडता और नागरिकता के मूल्यों को गर्व के साथ निभाते हैं।

देश में एनसीसी की स्थापना वर्ष 1948 में की गई थी। इसका इतिहास ‘यूनिवर्सिटी कोर’ से जुड़ा है, जिसकी स्थापना 1917 में भारतीय रक्षा अधिनियम के तहत सेना में कर्मियों की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से की गई थी।

78वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि एनसीसी युवा भारत की रीढ़ है और देश सेवा की भावना को लगातार मजबूत करती रहेगी।

  • Related Posts

    नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

    नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!