उत्तराखंड के टिहरी जिले में बड़ा हादसा: कुंजापुरी मंदिर के पास श्रद्धालुओं की बस 70 मीटर गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत—राहत कार्य जारी

Spread the love

उत्तराखंड के टिहरी जिले में नरेंद्रनगर के निकट कुंजापुरी मंदिर मार्ग पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुजरात से दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से भरी एक बस कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के बीच अचानक अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में कुल 29 यात्री सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के बाद SDRF वाहिनी नियंत्रण कक्ष को भी अलर्ट किया गया। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर SDRF की ढालवाला, कोटि कॉलोनी और मुख्यालय से कुल पाँच टीमें तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं।

स्थानीय लोगों ने भी बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। SDRF, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है, जिनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

  • 3 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया है।
  • 4 घायलों का इलाज श्रीदेव सुमन उप जिला अस्पताल, नरेंद्रनगर में चल रहा है।
  • 17 यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

  • Related Posts

    काली पूजा से पहले बड़ा हादसा! धू-धू कर जल उठा लाखों का भव्य पंडाल, इलाके में मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the love    पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में भीषण अग्निकांड, उद्घाटन से पहले ही पंडाल जलकर राख; लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, राहत की बात—कोई जनहानि नहीं…

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!