लॉरेंस बिश्नोई के खौफ से सहमा ISI समर्थित आतंकी शहजाद भट्टी, दुबई में छिपकर रह रहा है

Spread the love

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का असर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देने लगा है। पाकिस्तान तक उसके नाम से खौफ पैदा हो गया है। ISI से जुड़े आतंकी शहजाद भट्टी ने स्वीकार किया है कि पहलगाम हमले के बाद वह बिश्नोई से बेहद डरा हुआ है। उसे आशंका है कि बिश्नोई गिरोह उसके पाकिस्तान में मौजूद परिवार को निशाना बना सकता है। भट्टी का यह भी दावा है कि बिश्नोई के शूटर दुबई, जर्मनी के साथ-साथ पाकिस्तान में भी सक्रिय हैं।

शहजाद भट्टी वही व्यक्ति है जिसने सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को बिश्नोई गिरोह पर हमले करने के लिए पैसा और हथियार देने का लालच देकर अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश की थी। उसकी इस साजिश का खुलासा होने पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसके नेटवर्क से जुड़े तीन लोगों—मध्य प्रदेश के विकास प्रजापति, पंजाब के हरगुनप्रीत सिंह और उत्तर प्रदेश के आसिफ—को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ आपत्तिजनक चैट और रेकी के वीडियो बरामद किए हैं।

सूत्रों की मानें तो भट्टी लगातार धमकी भरे वीडियो जारी कर रहा है, लेकिन खुद ही डर के साए में जी रहा है। उसे आशंका है कि दुबई में उसकी मौजूदगी का पता चलते ही बिश्नोई के लोग उसे निशाना बना सकते हैं। यही वजह है कि सुरक्षा कारणों से वह पाकिस्तान वापस जाने की हिम्मत भी नहीं कर रहा है।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!