सक्ती से बड़ी खबर : एएसपी हरीश यादव को मिली एसपी रैंक पर पदोन्नति, जिले में खुशी की लहर

Spread the love


स्वराज जायसवाल की कलम से…..✍️

सक्ती जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव को छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस अधीक्षक (SP) रैंक पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उनकी यह पदोन्नति जिले के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

अपनी पदस्थापना के बाद से ही हरीश यादव जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण, तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पुलिस उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में वे लगातार बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी कानून-व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में प्रयासरत रहे हैं।

उनकी सहजता, सरलता और जनता के प्रति समर्पित कार्यशैली ने उन्हें जिलेवासियों के बीच एक लोकप्रिय पुलिस अधिकारी बनाया है। वे न केवल विभागीय दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हैं, बल्कि सामाजिक सेवा, रचनात्मक गतिविधियों और धार्मिक आयोजनों में भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हैं। पुलिस महकमे में उन्हें एक सजग, संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

  • Related Posts

    शासकीय जमीन पर कब्जे का विवाद: बुलडोज़र कार्रवाई रुकी, राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों से गरमाया मामला

    Spread the love

    Spread the love  अम्बिकापुर/सरगुजा | विशेष जांच रिपोर्ट   शासकीय जमीन विवाद में बुलडोज़र कार्रवाई अचानक रुकने से राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों ने मामले को तूल दे दिया है, जिससे…

    राजधानी रायपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जीवित पैंगोलिन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट    राजधानी रायपुर    रायपुर में वन विभाग की सतर्कता ने एक बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है। गुप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!