बीजापुर-दंतेवाड़ा बार्डर पर भारी मुठभेड़: 5 नक्सली ढेर, एक DRG जवान शहीद

Spread the love



बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार दोपहर से लगातार मुठभेड़ जारी है। एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि पिछले लगभग दो घंटे से फायरिंग रुक-रुक कर चल रही है। अब तक मौके से 5 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मुठभेड़ बीजापुर के गंगालूर क्षेत्र में हो रही है, जहां जवानों ने बड़ी संख्या में छिपे नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया है। इस मुठभेड़ में एक DRG जवान के शहीद होने की दुखद खबर सामने आई है, जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है, जिसका उपचार जारी है।

सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और सर्च ऑपरेशन तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

  • Related Posts

    शासकीय जमीन पर कब्जे का विवाद: बुलडोज़र कार्रवाई रुकी, राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों से गरमाया मामला

    Spread the love

    Spread the love  अम्बिकापुर/सरगुजा | विशेष जांच रिपोर्ट   शासकीय जमीन विवाद में बुलडोज़र कार्रवाई अचानक रुकने से राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों ने मामले को तूल दे दिया है, जिससे…

    राजधानी रायपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जीवित पैंगोलिन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट    राजधानी रायपुर    रायपुर में वन विभाग की सतर्कता ने एक बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है। गुप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!