MG Hector : नई अपडेटेड SUV 15 दिसंबर 2025 को भारत में होगी लॉन्च

Spread the love

New MG Hector : अगर आप MG Hector खरीदने की सोच रहे हैं या इसकी नई अपडेटेड झलक का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. JSW MG Motor India ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि नई MG Hector को भारत में 15 दिसंबर 2025 को पेश किया जाएगा. 2019 में लॉन्च होने के बाद यह SUV का दूसरा बड़ा फेसलिफ्ट होगा. इस बार कंपनी इसमें डिजाइन, फीचर्स और सुरक्ष तीनों मोर्चों पर कई अहम अपडेट लेकर आ रही है.

MG इस फेसलिफ्ट में Hector का फ्रंट लुक काफी बदलेगी. नई SUV में एक नई स्टाइल की गई फ्रंट ग्रिल मिलेगी, जो पहले से ज्यादा प्रीमियम और बोल्ड दिखाई देगी. शुरुआती झलकियों में ग्रिल पर क्रोम एक्सेंट के साथ ज्योमेट्रिक पैटर्न नजर आ रहा है और MG का लोगो बीच में मौजूद रहेगा. इसके अलावा, बंपर को भी हल्का-फुल्का रीस्कल्प्ट किया गया है. स्लिम DRLs अपनी जगह ऊपर ही रहेंगे जबकि मेन हेडलैंप यूनिट बंपर के निचले हिस्से में ही दी जाएगी.

SUV के साइड में सबसे बड़ा बदलाव नए डिजाइन के डुअल-टोन, मशीन-कट 18-इंच अलॉय व्हील होंगे. बाकी SUV का मस्कुलर बॉडी क्लैडिंग और रूफ रेल्स का लुक पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है.

रियर डिजाइन में हल्के अपडेट

पीछे की तरफ MG कुछ सूक्ष्म बदलाव कर सकती है, जैसे कि नया बंपर डिजाइन या थोड़े बदले हुए LED सिग्नेचर्स. हालांकि SUV की पहचान बन चुका फुल-विड्थ LED लाइट बार पहले की तरह बरकरार रहेगा.

केबिन में क्या होंगे बदलाव?

इंटीरियर लेआउट लगभग मौजूदा मॉडल जैसा रहेगा, लेकिन इसे ज्यादा प्रीमियम फील देने के लिए नए इंटीरियर ट्रिम, अपडेटेड अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड व सीटों के लिए नए कलर ऑप्शन मिलेंगे. इसमें मेन बदलाव वर्टिकली ओरिएंटेड बड़े इंफोटेनमेंट सिस्टम को नया इंटरफेस और अपडेटेड Android सिस्टम मिलने का है.

फीचर्स की लंबी लिस्ट और भी होगी अपग्रेड

नई MG Hector में मिलने वाले संभावित फीचर्स-
• फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
• डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
• इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
• पैनोरमिक सनरूफ
• वेंटिलेटेड फ्रंट सीट
• USB टाइप C पोर्ट
• वायरलेस चार्जर
• रियर AC वेंट्स
• कूल्ड ग्लव बॉक्स
• कनेक्टेड कार टेक
• इनबिल्ट म्यूजिक प्लेयर और नेविगेशन
• लेवल 2 ADAS
• मल्टीपल एयरबैग्स
• ESC, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल
• हिल होल्ड असिस्ट

 आस-पास की कार डीलरशिप

इंजन ऑप्शन क्या रहेंगे?

मैकेनिकली, SUV में किसी तरह का बड़ा बदलाव नहीं होगा. SUV पहले की तरह ही दो इंजन विकल्पों के साथ मिलेगी-
• 2.0-लीटर मल्टीजेट टर्बो-डीजल-170 bhp, 350 Nm. 6-स्पीड मैनुअल (ऑटोमैटिक मिलने की संभावना, लेकिन पक्की जानकारी नहीं)
• 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल- 141 bhp, 250 Nm. CVT ऑटोमैटिक और 6-स्पीड मैनुअल

किन SUVs से होगी टक्कर?

नया MG Hector बाजार में Tata Harrier, Tata Safari, Mahindra XUV700, Jeep Compass और Hyundai Alcazar जैसी SUVs को सीधी चुनौती देता रहेगा.

  • Related Posts

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

    Spread the love

    Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!