Korba Sheetlahar : पाली में कड़ाके की ठंड के बीच सद्भाव पत्रकार संघ ने चौक-चौराहों पर अलाव जलाकर लोगों को दी राहत

Spread the love

कोरबा/पाली:- पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट है और शीतलहर चल रही है, जिससे जनजीवन अस्त- व्यस्त हो चला है। सांझ ढलते ही ठंड व कोहरा काफी बढ़ जा रहा है, इससे लोगों का घरो से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। इस कंपकंपा देने वाली सर्दी को देखते हुए सद्गभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने मिलकर नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न चौक- चौराहों पर अलाव की व्यवस्था उपलब्ध करायी है। जहां राहगीर, मजदूर, बुजुर्ग और अन्य जरूरतमंद लोग अलाव के पास बैठकर गर्माहट लेते देखे गए। इस पहल को लेकर संघ के सदस्यों ने कहा कि अचानक बढ़ी ठंड के कारण स्थानीय लोग, दुकानदार, श्रमिक, यात्री और आवागमन करने वाले लोग अत्यधिक कठिनाई का सामना करते देखे गए।

ऐसी स्थिति में मानवता के नाते अलाव की व्यवस्था करना आवश्यक था। इस प्रकार की व्यवस्था नगर प्रशासन की जिम्मेदारी होती है। भीषण ठंड के कहर से लोगों की जान तक चली जाती है, ऐसे में अलाव आम लोगों के लिए जीवनरक्षक की भूमिका निभाती है। नगर में लोगों को अलाव की व्यवस्था नही मिल पायी है। जिसके चलते खासकर बुजुर्ग, मजदूर वर्ग और रात्रि में बाहर रहने वाले लोग ठिठुरने को मजबूर थे। साथ ही देर रात बस स्टैंड में यात्रियों को ठंड के चलते काफी परेशानी होती है। इस हालात को देखते हुए पत्रकार संघ ने आगे बढ़कर यह कदम उठाया है और सार्वजनिक जगहों पर अलाव व्यवस्था की गई है। इससे चौक- चौराहों से गुजर रहे लोगों तथा यात्रियों को काफी राहत मिल रही है।

बता दें कि बढ़ी ठंड व शीतलहर के बीच स्वयं के स्वास्थ्य व नींद, आराम की परवाह किये बगैर कर्मयोगी सुबह- सुबह नियमित रूप व अपने निर्धारित समय पर समाचार पत्र का वितरण कर रहे है। जब लोग सुबह रजाई, कंबल से बाहर निकलना पसंद नही करते तब कर्मयोगी उनके घर तक ताजा समाचार पहुँचाते है। हाड कंपाने वाली ठंड से उन कर्मयोगियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, तब सुबह अलाव का सहारा लेकर ठंड भगाकर कर्मयोगी अपनी सेवाएं सतत रूप से जारी रखे हुए है।

नगर के चौक- चौराहों में अलाव की व्यवस्था के पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। कई बुजुर्गों ने बताया कि कड़ाके की ठंड में यह अलाव उनके लिए काफी राहत भरा है। मजदूरों और वाहन चालकों ने भी कहा कि रात में काम से लौटते समय इस अलाव से उन्हें काफी मदद मिली है। अलाव व्यवस्था के कार्य मे सद्गभाव पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष कमल महंत, जिला उपाध्यक्ष विक्की अग्रवाल, जिला संगठन सचिव बादल (विजय) दुबे, पाली ब्लाक अध्यक्ष ओम जायसवाल, सदस्य कृष्णा कुंभकार के अलावा आरओ पाली योगेश्वर प्रसाद बंजारे, लिपिक गणेश महंत, सविता पटेल व भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य कीर्ति कश्यप ने सहयोग दिया।

  • Related Posts

    नेशनल हाईवे-130 पर कोयला प्लांट का प्रदूषण बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत, स्कूली बच्चों की सेहत पर मंडराया खतरा!

    Spread the love

    Spread the love      कोरबा/पाली। विशेष रिपोर्ट।     हरनमुड़ी के 3 हजार ग्रामीण प्रदूषण की चपेट में, चार शिक्षण संस्थानों तक पहुंच रही कोयले की काली धूल; कलेक्टरों…

    लमना–जड़गा मार्ग पर राखड़ डंपिंग से हड़कंप! स्कूल तक पहुंच रही धूल, बच्चों की सेहत पर मंडराया खतरा

    Spread the love

    Spread the love  पोड़ी उपरोड़ा/कोरबा। विशेष रिपोर्ट।   2 से 3 किलोमीटर तक सड़क किनारे राखड़ पाटिंग की शिकायत, हेम्स ट्रांसपोर्टर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; जिम्मेदार विभाग की निगरानी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!