कोरबा हत्या मामला : स्क्रैप व्यवसायी अशरफ मेमन सहित तीन शव संदिग्ध परिस्थितियों में कबाड़ यार्ड से बरामद

Spread the love

कोरबा। जिले में बुधवार देर रात हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की उनके कबाड़ यार्ड में लाश मिलने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में अशरफ मेमन कोरबा निवासी, सुरेश साहू पिता बलदेव साहू तुलसी नगर निवासी, नीतीश कुमार दुर्गा निवासी हैं। तीनों की लाश एक ही कमरे में संदिग्ध हालत में मिली है।

नींबू देकर कमरे में किया बंद

बताया जा रहा है कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में तीनों की मौत हुई है। बिलासपुर से एक तांत्रिक तीन अन्य साथियों के साथ कोरबा बुधवार की रात 11:00 बजे कोरबा पहुंचा। इसके बाद अशरफ मेमन के बरबसपुर स्थित स्क्रैप यार्ड में रात होते ही तंत्र मंत्र शुरू किया गया। जहां तांत्रिक बिलासपुर निवासी राजेंद्र कुमार एक कमरे में तीनों को बारी-बारी से बुलाकर नींबू देकर एक रस्सी से सर्किल बनता है। इसके बाद कमरे में बंद कर बाहर आता है और उसे आधा से एक घंटा बाद खोलने की बात कहता है, जहां समय बीतने के बाद कमरा खोला गया तो तीनों की मौत हो चुकी थी।

5 लाख को 2.5 करोड़ बना दूंगा – तांत्रिक

बिलासपुर अमेरी निवासी अश्वनी कुर्रे ने बताया कि तांत्रिक की टीम में वह भी साथ आया हुआ था। जहां पांच लाख को ढाई करोड़ रुपये करने के लिए तंत्र-मंत्र की बात सामने आई थी और उसे पैसे को बराबर हिस्से में बांटने की बात हुई थी। तांत्रिक राजेंद्र के द्वारा कमरे में तंत्र विद्या किया गया और उनकी संदिग्ध मौत हो गई। मौत कब-कैसे और किन परिस्थिति में हुई है यह उसे भी जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद अशरफ मेमन के परिजन पहुंच गए और जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

  • Related Posts

    कटघोरा में आज दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे मंत्री लखनलाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/कटघोरा। विशेष रिपोर्ट।         कोरबा/कटघोरा। 02/08/2026 कटघोरा में आज दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे मंत्री लखनलाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा…

    पाली की धरती पर महकेगा ‘हरा सोना’: चंदन की खेती से किसानों की बदलेगी तकदीर, किसान वृक्ष मित्र योजना बनेगी आर्थिक क्रांति का आधार

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पाली। विशेष रिपोर्ट।       कोरबा/पाली। पाली वन परिक्षेत्र की उपजाऊ धरती अब केवल धान और पारंपरिक फसलों तक सीमित नहीं रहेगी। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!