Jio ने कई टेलीकॉम सर्किल में लॉन्च किया CNAP फीचर, कॉलर का नाम दिखेगा फोन पर

Spread the love

Jio ने देश के कई टेलीकॉम सर्किल में CNAP यानी कॉलर नेम प्रजेंटेशन फीचर को लॉन्च कर दिया है। यह फीचर यूजर्स के फोन पर आने वाले कॉल्स के कॉलर का नाम दिखाएगा। ऐसे में यूजर्स को किसी अनजान नंबर से आने वाले कॉल्स की पहचान होगी। ऐसे में फ्रॉड का खतरा कम हो जाएगा। दूरसंचार नियामक ने जियो के अलावा एयरटेल, बीएसएनएल और वोडाफोन-आइडिया को भी CNAP लॉन्च करने के लिए कहा था।

ये टेलीकॉम कंपनियां फिलहाल अलग-अलग टेलीकॉम सर्किल में इस कॉलर नेम प्रजेंटेशन फीचर टेस्ट कर रही हैं या फिर पूरी तरह से लाइव कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो ने CNAP सर्विस को पश्चिम बंगाल, केरल, बिहार, यूपी ईस्ट, राजस्थान, पंजाब, असमय उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में शुरू की है। वहीं, एयरटेल ने भी पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में CNAP सर्विस शुरू की है।

वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल की बात करें तो Vi 5G ने महाराष्ट्र में इस सर्विस को लाइव कर दिया गया है। वबहींस इसे तामिलनाडु में भी आंशिक तौर पर लाइव किया गया है। BSNL ने फिलहाल पश्चिम बंगाल में CNAP सर्विस लॉन्च की है, जिसे ट्रायल के तौर पर शुरू की गई है।

क्या है CNAP?

जैसा कि नाम से साफ है कि CNAP यानी कॉलर नेम प्रजेंटेशन, जिसमें फोन पर आने वाले इनकमिंग कॉल्स में कॉलर का नाम दिखाई देगा। हालांकि, यह ट्रू-कॉलर या अन्य कॉलर आईडी ऐप्स से बिलकुल अलग है। इसमें यूजर को कॉल करने वाले कॉलर का वही नाम दिखाई देगा, जिस आईडी से सिम कार्ड खरीदा गया है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

    Spread the love

    Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!