ट्रंप का बड़ा फैसला: सात देशों और फिलिस्तीनी दस्तावेज धारकों पर अमेरिका का पूर्ण यात्रा प्रतिबंध

Spread the love

दिल्ली ।  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय और सार्वजनिक सुरक्षा का हवाला देते हुए आव्रजन नीति को और ज्यादा सख्त कर दिया है। ट्रंप प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सात देशों और फिलिस्तीनी यात्रा दस्तावेज रखने वाले लोगों पर पूर्ण यात्रा प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया। इसके साथ ही 15 अन्य देशों के नागरिकों के लिए अमेरिका में प्रवेश को आंशिक रूप से सीमित कर दिया गया है।

व्हाइट हाउस द्वारा जारी फैक्ट-शीट के अनुसार, यह नया ट्रैवल बैन और एंट्री रेस्ट्रिक्शन 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। प्रशासन का कहना है कि जिन देशों पर यह कार्रवाई की गई है, वहां वीजा जांच प्रणाली कमजोर है, वीजा ओवरस्टे की दर अधिक है और आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों का जोखिम बना रहता है।

नए फैसले के तहत बुर्किना फासो, माली, नाइजर, दक्षिण सूडान और सीरिया को पूर्ण ट्रैवल बैन की सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा फिलिस्तीनी अथॉरिटी द्वारा जारी किए गए यात्रा दस्तावेज रखने वाले फिलिस्तीनियों पर भी अब अमेरिका में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

खास बात यह है कि लाओस और सिएरा लियोन, जिन पर पहले केवल आंशिक पाबंदियां थीं, अब पूर्ण ट्रैवल बैन वाले देशों की सूची में आ गए हैं। इस कदम के बाद अमेरिका द्वारा ट्रैवल बैन या एंट्री रेस्ट्रिक्शन झेलने वाले देशों की कुल संख्या बढ़कर 39 हो गई है।

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि यह फैसला अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इमिग्रेशन सिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। हालांकि, इस फैसले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस और प्रतिक्रियाएं तेज होने की संभावना भी जताई जा रही है।

 

  • Related Posts

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

    Spread the love

    Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!