कोरबा में गुणवत्तापूर्ण धान खरीदी पर सख्ती, अवैध व पुराने धान पर रोक

Spread the love

कोरबा : कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले की सभी सहकारी समितियों में किसानों से गुणवत्तापूर्ण धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। वहीं उपार्जन केंद्रों पर अवैध, पुराने एवं गुणवत्ता-हीन धान के विक्रय पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र कुल्हरिया का तहसीलदार पसान  वीरेंद्र श्याम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम जजगी निवासी  राजकुमार, पिता जयराम सिंह द्वारा विक्रय हेतु लाई गई 85 बोरी (लगभग 32 क्विंटल) धान की जांच की गई।

जांच परीक्षण में उक्त धान पुराना व  गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए किसान के 85 बोरी धान को जब्त कर सहकारी समिति के सुपुर्द किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपार्जन केंद्रों पर केवल नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण धान की ही खरीदी की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

  • Related Posts

    नेशनल हाईवे-130 पर कोयला प्लांट का प्रदूषण बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत, स्कूली बच्चों की सेहत पर मंडराया खतरा!

    Spread the love

    Spread the love      कोरबा/पाली। विशेष रिपोर्ट।     हरनमुड़ी के 3 हजार ग्रामीण प्रदूषण की चपेट में, चार शिक्षण संस्थानों तक पहुंच रही कोयले की काली धूल; कलेक्टरों…

    लमना–जड़गा मार्ग पर राखड़ डंपिंग से हड़कंप! स्कूल तक पहुंच रही धूल, बच्चों की सेहत पर मंडराया खतरा

    Spread the love

    Spread the love  पोड़ी उपरोड़ा/कोरबा। विशेष रिपोर्ट।   2 से 3 किलोमीटर तक सड़क किनारे राखड़ पाटिंग की शिकायत, हेम्स ट्रांसपोर्टर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; जिम्मेदार विभाग की निगरानी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!