जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है आतंकवादी समूह के होने की सूचना

Spread the love

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के सिंगपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी समूह के फंसे होने की संभावना है। गोलीबारी जारी है।

गौरतलब है कि आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, फिर भी आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आतंकी, भारत के खिलाफ लगातार साजिशें रचते रहते हैं लेकिन भारतीय जवानों की तरफ से उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।

हालही में कठुआ में 3 आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ हुआ था
हालही में कठुआ में पुलिस ने तीन आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान देसी घी से लेकर बादाम तक तमाम सामान मिला था। हालांकि इस दौरान आतंकी, जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले थे। इस दौरान सुरक्षाबलों का एक जवान घायल भी हुआ था।

इससे पहले राजौरी सेक्टर में ड्रोन दिखा था, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया था और भारतीय सेना ने गोलीबारी की थी। सूत्रों के अनुसार, ये जानकारी मिली थी कि ड्रोन की यह गतिविधि सीमा पार से निगरानी या किसी संदिग्ध उद्देश्य से की जा रही हो सकती है।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम का भव्य स्वागत, कृष्णा प्रजापति रहे मौजूद

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।       कोरिया। कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम जी के बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!