सिम्स अस्पताल में 5 वर्षीय बच्चे के दुर्लभ घुटना रोग का सफल ऑपरेशन

Spread the love

बिलासपुर  सिम्स अस्पताल के आर्थोपेडिक विभाग ने 5 साल के बच्चे के जन्मजात घुटने की कटोरी से जुड़ी एक अत्यंत दुर्लभ बीमारी का सफल ऑपरेशन कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस बीमारी को चिकित्सकीय भाषा में हैबिचुअल पटेला डिस्लोकेशन कहा जाता है, जो लगभग एक लाख बच्चों में से केवल 5 से 6 बच्चों में पाई जाती है।

लोरमी निवासी गुलशन साहू को चलने-फिरने में गंभीर परेशानी के कारण सिम्स अस्पताल की आर्थोपेडिक ओपीडी में लाया गया था। बच्चे के घुटने की कटोरी चलते समय बार-बार अपनी जगह से खिसक जाती थी, जिससे उसे रोजमर्रा की गतिविधियों में कठिनाई होती थी। आर्थोपेडिक विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संजय घिल्ले ने जांच की। एक्स-रे और एमआरआई के बाद बच्चे में इस दुर्लभ जन्मजात विकृति की पुष्टि हुई।

डॉ. घिल्ले के अनुसार, इस बीमारी में घुटने की कटोरी को नियंत्रित करने वाली मांसपेशियां एक तरफ से अधिक कसी हुई और दूसरी तरफ से ढीली होती हैं, जिससे पटेला स्थिर नहीं रह पाती। मामले की गंभीरता को देखते हुए आर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. ए. आर. बेन को जानकारी दी गई और 29 दिसंबर को सफल सर्जरी की गई।

ऑपरेशन के दौरान आधुनिक तकनीक VMO प्लास्टी और क्वाड्रिसेप्स Z-लेंथनिंग का उपयोग किया गया। यह पूरी सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क की गई, जिससे परिजनों को आर्थिक राहत मिली। ऑपरेशन के बाद बच्चे की घुटने की कटोरी स्थिर हो गई है और वह अब सामान्य रूप से चलने-फिरने में सक्षम है।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम का भव्य स्वागत, कृष्णा प्रजापति रहे मौजूद

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।       कोरिया। कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम जी के बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!