महतारी वंदन योजना में नए नाम जोड़ने की घोषणा कर सकते हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Spread the love

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए सरकार की नई पहल

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका को सम्मान देने का अवसर है। राज्य सरकार महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वावलंबन और नेतृत्व में आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना के तहत राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹12,000 की आर्थिक मदद दी जा रही है, जिससे वे अपने परिवार, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोज़गार को सशक्त बना सकें।

महिलाओं के लिए नई योजनाओं की घोषणा संभव

मुख्यमंत्री साय आज महतारी वंदन योजना में और अधिक पात्र महिलाओं के नाम जोड़ने की घोषणा कर सकते हैं। साथ ही, आगामी बजट में महिलाओं के लिए कई विशेष योजनाओं का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए 7 नए वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाने हेतु 79 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

महिला स्व-सहायता समूहों से सशक्त हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा रही है। ये समूह कृषि, कुटीर उद्योग, उद्यमिता और सहकारिता के क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म दे रहे हैं।

सरकार की इन पहलों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और प्रदेश की आर्थिक वृद्धि में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Posts

मंदिरों को बनाया निशाना, कटर मशीन से काटते थे ताले; जांजगीर-चांपा में शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       जांजगीर-चांपा। जिले के अलग-अलग मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का जांजगीर-चांपा पुलिस ने पर्दाफाश…

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!