घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, आरोपी पति हिरासत में; क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल

Spread the love

 

स्वराज जयसवाल की विशेष की विशेष रिपोर्ट 

 

छत्तीसगढ़/कोरबा

 

घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति हिरासत में; इलाके में दहशत का माहौल

 

कोरबा जिले के रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली में बुधवार 22 अप्रैल 2026 दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सालिक राम यादव ने कथित घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी द्वारा असामान्य और भयावह व्यवहार किए जाने की बात सामने आई, जिससे गांव में दहशत फैल गई।

घटना के समय बच्चे भी घर पर मौजूद थे, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना का वीडियो बनाए जाने और उसके सोशल मीडिया पर वायरल होने की भी जानकारी मिली है। आरोपी सतरंगा का निवासी बताया जा रहा है और वह लंबे समय से गांव में एक पोल्ट्री फार्म में काम करता था।

सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

 

  • Related Posts

    जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा में विकास कार्यों की सख्त समीक्षा, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने दिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/पोड़ीउपरोड़ा विशेष रिपोर्ट     कोरबा/आज दिनांक 18 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा मुख्यालय में विकास कार्यों की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक…

    रामनवमी पर पाली हुआ राममय: भक्ति, श्रद्धा और जयकारे से गूंज उठा पूरा शहर

    Spread the love

    Spread the love  भक्तों का अपार उत्साह, रंग-बिरंगी झांकियों और देर रात तक चलती शोभा यात्रा ने पूरे नगर को राममय कर दिया   कोरबा जिले के पाली में रामनवमी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!