Aaj Ka Rashifal: आज होलिका दहन के दिन 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर? जानें राशिफल और उपाय

Spread the love

मेष राशि

सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक मामलों में तनाव रह सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र करें।

मिथुन राशि

पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आध्यात्मिक उन्नति का अवसर मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि 

भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लोगों से बातचीत में संयम रखें। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी का दान करें।

सिंह राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाणी के प्रभाव से सभी कार्य पूर्ण होंगे। वस्त्र इत्यादि उपहार में मिल सकता है। अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें ।

कन्या राशि

यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार का साथ मिलेगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।

तुला राशि

अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता या धर्मगुरु का साथ मिलेगा। व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी जिसकी वजह से मन परेशान रह सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

वृश्चिक राशि

रिश्तों में निकलता आएगी।किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। धन सम्मान और यश में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। सत्ता पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

मकर राशि

मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

कुंभ राशि

व्यवसाय में व्यस्त रहेंगे। लंबी दूरी की आध्यात्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। धन प्राप्ति के संकेत है। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

Related Posts

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 18 अप्रैल 2026 : दिन शनिवार जानिए अपना आज का राशिफल

Spread the love

Spread the love  आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 18 अप्रैल 2026     मेष राशि   आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आज घरेलू काम पूरा करने…

17 April 2026 Ka Rashifal: वैशाख अमावस्या पर इन 4 राशियों की किस्मत लेगी करवट, जाने आज का अपना राशिफल 

Spread the love

Spread the love    17 April 2026 Ka Rashifal     मेष राशि (Aries)   आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। सरकारी कार्यों में बड़े लाभ की संभावना है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!