सिंघिया पंचायत में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, युवा सरपंच मनोज कुमार निभा रहे जिम्मेदारी

Spread the love

 

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा विशेष रिपोर्ट।

 

 

सिंघिया । ग्राम पंचायत सिंघिया में विकास कार्यों ने अब नई गति पकड़ ली है। पंचायत के नव-निर्वाचित सरपंच *मनोज कुमार* अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए सभी कार्यों को जिम्मेदारी के साथ संपादित कर रहे हैं।

 

युवा सरपंच के पदभार संभालते ही पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई, सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के कार्यों में तेजी देखी जा रही है। मनोज कुमार प्रतिदिन पंचायत का भ्रमण कर समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं।

 

ग्रामवासियों का कहना है कि नए सरपंच के कार्यकाल में पारदर्शिता के साथ विकास कार्य हो रहे हैं। पंचायत के वरिष्ठजनों ने भी युवा सरपंच के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सिंघिया पंचायत विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

 

सरपंच मनोज कुमार ने कहा कि “गांव का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है। हम सभी के सहयोग से सिंघिया को एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाएंगे।”

 

 

  • Related Posts

    कटघोरा में आज दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे मंत्री लखनलाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/कटघोरा। विशेष रिपोर्ट।         कोरबा/कटघोरा। 02/08/2026 कटघोरा में आज दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे मंत्री लखनलाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा…

    अंबिकापुर सर्किट हाउस में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम, कलाकारों ने दिया “एक देश–एक पौधा” का संदेश

    Spread the love

    Spread the love  सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       अंबिकापुर, 1 अगस्त2026 सरगुजा सिने आर्ट एसोसिएशन एवं भारतीय कलाकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 1 अगस्त को अंबिकापुर स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!