अंबिकापुर में शान से लहराया तिरंगा, पेंटर-चित्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

 

 

सरगुजा/अंबिकापुर । विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति, एकता और भाईचारे के उत्साह से सराबोर वातावरण में 15 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ पेंटर चित्रकार कल्याण संघ, सरगुजा द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कला केंद्र मैदान, अंबिकापुर में आयोजित इस समारोह में जिलेभर के पेंटर एवं चित्रकार साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा जिले के विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे पेंटर-चित्रकारों ने एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का परिचय दिया। तिरंगे की आन-बान-शान के बीच पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

समारोह के दौरान पेंटर एवं चित्रकार साथियों ने स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा करते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि कला और कलाकार समाज को जोड़ने तथा देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पेंटर चित्रकार कल्याण संघ, सरगुजा की ओर से सभी पेंटर एवं चित्रकार साथियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

जय हिंद! 

वंदे मातरम्! 

जय कलाकार संघ!

जिला मीडिया — पुरुषोत्तम पेंटर

छत्तीसगढ़ पेंटर चित्रकार कल्याण संघ सरगुजा

 

 

 

 

 

  • Related Posts

    मुंगेली में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य जश्न, तिरंगे के रंग में रंगा स्टेडियम

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।       मुंगेली। जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम ग्राउंड में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के…

    बरगई में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। 15/08/2026 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत बरगई में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!