संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस की जमीनी पकड़ मजबूत करने की कवायद, सरगुजा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से

Spread the love

 

 

 

अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।

 

 

अंबिकापुर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत सरगुजा संभाग में पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज 15 सितंबर से अंबिकापुर के होटल मयूरा में शुरू हो रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में संभाग के छह जिलों के 49 संगठनात्मक ब्लॉक अध्यक्ष और 12 मास्टर ट्रेनर शामिल होंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में कांग्रेस संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर मंथन होगा।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संगठन महामंत्री मलकीत गैदू के मुताबिक अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना और जनता से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम करने के लिए तैयार करना है।

12 सत्रों में होगा प्रशिक्षण

15 से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस शिविर में कुल 12 प्रशिक्षण सत्र होंगे। प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख प्रशिक्षक और वरिष्ठ नेता अलग-अलग विषयों पर ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत आज दोपहर 12 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगी। प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था होटल मयूरा में की गई है। प्रशिक्षण के दूसरे और तीसरे दिन सुबह योग कक्षा भी आयोजित की जाएगी।

शिविर में प्रशिक्षण की गंभीरता और एकाग्रता बनाए रखने के लिए आयोजन स्थल पर केवल प्रशिक्षकों और प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों को प्रवेश दिया जाएगा। शिविर की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कांग्रेस सेवादल को सौंपी गई है।

कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रहेगी

सरगुजा में होने वाले इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू और अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव राजेश तिवारी के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के भी अंबिकापुर पहुंचने की जानकारी कांग्रेस की ओर से दी गई है। वरिष्ठ नेताओं के आगमन का विस्तृत कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।

मंडल से बूथ तक पहुंचेगा संगठन सृजन अभियान

प्रदेश संगठन महामंत्री मलकीत गैदू और प्रशिक्षण प्रभारी युगल किशोर पाण्डेय रविवार से ही अंबिकापुर में शिविर की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

कांग्रेस के अनुसार, ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण के बाद मंडल और बूथ स्तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके जरिए पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय और मजबूत बनाने के साथ कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार करेगी।

सरगुजा में शुरू हो रहा यह प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का अहम पड़ाव माना जा रहा है, जहां पार्टी की रणनीति अब सीधे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

 

 

 

  • Related Posts

    किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

    कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!