भगवान झूलेलाल जयंती की भव्य तैयारी, पूज्य सिंधी पंचायत ने बनाई आयोजन की रूपरेखा

Spread the love

पाली। पूज्य सिंधी पंचायत पाली की महत्त्वपूर्ण बैठक सिंधी कॉलोनी स्थित बजरंगबली मंदिर में संपन्न हुई, जिसमें कार्यकारिणी विस्तार और आगामी 30 मार्च को भगवान झूलेलाल जयंती को भव्य रूप से मनाने के संबंध में अहम निर्णय लिए गए।

भगवान झूलेलाल जयंती पर भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार

21 मार्च को हुई बैठक में पंचायत की कार्यकारिणी का गठन, नियमावली का प्रकाशन, पंजीयन, सिंधु महिला विंग का गठन सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, भगवान झूलेलाल जयंती को पूरे उत्साह के साथ मनाने की योजना बनाई गई।

कार्यक्रम विवरण इस प्रकार रहेगा:

  • सुबह: मंगल भवन में पूजा-अर्चना
  • दोपहर: ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा, मार्ग: हाईस्कूल – पोड़ी चौक – अखंड इलेक्ट्रॉनिक्स – सिंधी कॉलोनी – नौकोनिया तालाब
  • विसर्जन: प्राचीन शिव मंदिर के सामने स्थित नौकोनिया तालाब
  • शाम: शिव मंदिर चौक पर प्रसाद व शरबत वितरण
  • रात्रि: मंगल भवन में सामाजिक मिलन व भव्य भोज
  • सम्मान समारोह: समाज के एक विशेष सदस्य को “समाज का गौरव” सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

बैठक में शामिल गणमान्य

बैठक में बिहारीलाल नवलानी, गोपी वाधवानी, लक्ष्मण वंदानी, अशोक शिवानी, लक्ष्मण जैसवानी, राजकुमार भावनानी, अजीत वासवानी, लक्ष्मण नागदेव, ठाकुरराम भावनानी, विक्की वाधवानी, संतोष भावनानी, मुकेश भावनानी, जैकी पारवानी, कुशांत भावनानी सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Related Posts

तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

Spread the love

Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

“रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

Spread the love

Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!