अब जल्द ही कुछ ही दिनों में हिंदू नववर्ष (Hindu New Year 2025 Date) की शुरुआत होने जा रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार हिंदू नववर्ष की शुरुआत के साथ ही ब्रह्म जी ने सृष्टि की रचना करने की शुरुआत की थी। विक्रम संवत एक प्राचीन हिंदू पंचांग है। विक्रम संवत के अनुसार सनातन धर्म के पर्व व्रत की डेट तय होती है।
क्या है विक्रम संवत (Vikram Samvat History and Significance)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिंदू कैलेंडर का चैत्र पहला महीना और आखिरी महीना फाल्गुन होता है। चैत्र नवरात्र के साथ ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नए विक्रम संवत (vikram Samvat significance) की शुरुआत होती है। इतिहासकारों की मानें तो इसकी शुरुआत राजा विक्रमादित्य (Vikram Samvat history) ने की थी। यह विक्रम संवत अंग्रेजी कैलेंडर से 57 साल आगे चलता है।
महीनों के नाम इस प्रकार है-
चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, अश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन।
हिंदू नववर्ष 2025 कब है (Hindu Navvarsh 2025 Date)
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 30 मार्च को है। इसी दिन से (Hindu New Year 2025 Date) हिंदू नववर्ष की शुरुआत होगी। इस बार विक्रम संवत 2082 वर्ष आरंभ होगा।चैत्र नवरात्र 2025 डेट और टाइम (Chaitra Navratri 2025 Start and End Date)
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट से होगी और तिथि खत्म अगले दिन यानी 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा। ऐसे में चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च से होगी और समापन 06 अप्रैल को होगी। इसी दिन गुड़ी पड़वा का पर्व भी मनाया जाएगा।







