गृहमंत्री शाह का छत्तीसगढ़ दौरा

Spread the love

रायपुर ।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान वे बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होंगे। साथ ही दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी के दर्शन करने भी जाएंगे। इसके बाद शाह रायपुर में पुलिस और सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक भी लेंगे। गृहमंत्री अमित शाह का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

गृहमंत्री शाह शुक्रवार शाम 7:30 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। दूसरे दिन 5 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे एयरपोर्ट से 10: 50 बजे जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे। सुबह 11:30 जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। दंतेवाड़ा पुलिस लाइन कार्ली यहां से सीधे माता दंतेश्वरी के दर्शन के लिए रवाना होंगे। आधा घंटे दर्शन पूजन के बाद दंतेवाड़ा सर्किट हाउस जायेंगे।

उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे शाह

दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक बस्तर पंडूम समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दंतेवाड़ा से जगदलपुर होते हुए शाम पांच बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। जहां पर अमित शाह उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। पुलिस के अलावा सहकारिता विभाग की बैठक लेंगे।  बैठक के गृहमंत्री अमित शाह 7.45 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

Related Posts

लोकतंत्र पर हमला: सूरजपुर में पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, खदान क्षेत्र में खुली गुंडागर्दी

Spread the love

Spread the love  सूरजपुर के खदान क्षेत्र में कवरेज के दौरान पत्रकारों को बंधक बनाकर की गई मारपीट, कथित खनन माफिया की दबंगई से कानून-व्यवस्था और प्रेस की सुरक्षा पर…

लोकतंत्र पर हमला: सूरजपुर में पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, खदान क्षेत्र में खुली गुंडागर्दी

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़/सूरजपुर | विशेष रिपोर्ट   छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भास्कर पारा कोयला खदान क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसने न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!