ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा ग्राम पंचायत भवन गुमा में राजयोग अनुभूति शिविर शुरू

Spread the love

रायपुर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा ग्राम पंचायत भवन गुमा में समस्या रहित जीवन जीने की कला-राजयोग अनुभूति शिविर का शुभारम्भ उप सरपंच नितेश साहू, पंच चन्दूलाल साहू, राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी भावना दीदी, गायत्री दीदी और प्रतिभा दीदी ने किया। शिविर का समय रोजाना शाम को ५.३० से ७.०० बजे रखा गया है। शिविर में प्रवेश नि:शुल्क है।

शिविर मे आत्मानुभूति, परमात्मानुभूति, कर्मों की गहन गति, भारत के उत्थान और पतन की कहानी, राजयोग अनुभूति और समय की पहचान आदि विषयों पर राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी गायत्री दीदी का एक घण्टे का व्याख्यान होता है। शिविर में कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है।


इस शिविर में गीता में वर्णित भारत के प्राचीन राजयोग का गहन अभ्यास कराया जाता है जो कि शरीर के अनेक घातक रोगों जैसे हृदयरोग, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन आदि के निवारण में बहुत ही लाभदायक सिद्घ हुआ है। सभी योगों में श्रेष्ठ होने के कारण इसे राजयोग कहा जाता है तथा सहज होने के कारण समाज के हर वर्ग में यह योग तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है।

Related Posts

नवानगर में योग का जनसैलाब: भाजपा मंडल के नेतृत्व में गूंजा संकल्प— “करो योग, रहो निरोग”

Spread the love

Spread the love  सरगुजा/अंबिकापुर सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।     अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत नवानगर में भाजपा नवानगर मंडल द्वारा सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया…

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love  रायपुर/ विशेष रिपोर्ट।         रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!