आबकारी विभाग की कार्यवाही, 16.100 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

Spread the love

जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत विगत दिवस 03 अप्रैल 2025 को जशपुर जिले में उड़ीसा राज्य निर्मित अंग्रेज़ी शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई। ग्राम अंकिरा में पिंकू सिंह राजपूत द्वारा भारी मात्र में अवैध शराब उड़ीसा से लाकर विक्रय किया जाता था। पिंकू के पास से 16.100 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया।

जब्ती की कार्यवाही में 22 नग  किंगफिशर बियर एवं 10 नग ओ.सी. बुलु ब्रांड का पाव ओडिशा कुल 16.100 लीटर पाया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक मनीष कुमार साहू,  आबकारी मुख्य आरक्षक श्याम बिहारी कुशवाहा, मदनलाल गुप्ता, शंकर सिंह मरकाम,, श्याम सिंह सुंदर, त्रियक्ष सलाम, बसंती लकड़ा शामिल थे।

Related Posts

पत्थलगांव स्पेशल: ‘अन्नपूर्णा’ में खाद का तड़का, अधिकारियों की बल्ले-बल्ले और किसान का ‘ऑनलाइन’ कटा चालान!

Spread the love

Spread the love    जशपुर/पत्थलगांव। विशेष रिपोर्ट।       छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का गृह ज़िला जशपुर इन दिनों विकास की ऐसी ‘उर्वरक’ बयार महसूस कर…

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!