रतनपुर अस्पताल में सर्वसुविधायुक्त ऑपरेशन थियेटर की सुविधा

Spread the love

बिलासपुर ।  रतनपुर के लोगों को अब महिला नसबंदी और सिजेरियन  प्रसव के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें रतनपुर सीएचसी में ही यह सुविधा मिलना शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में रतनपुर के सीएचसी को अपग्रेड करते हुए यहां सर्वसुविधायुक्त ऑपरेशन थियेटर (ओटी) शुरू किया गया है।

आज यहां सिजेरियन  प्रसव हुआ। अब तक यहां 7 महिला नसबंदी आपरेशन भी हो चुका है। अब रतनपुर क्षेत्र की गर्भवती  महिलाओं को सिजेरियन प्रसव एवं महिला नसबंदी के लिए बिलासपुर आना नहीं पड़ेगा। कलेक्टर ने इसके लिए पूरे स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर अवनीश शरण  ने कई बार रतनपुर अस्पताल का निरीक्षण  कर वहां ओटी संबंधी समस्त सुविधाएं देने के निर्देश सीएमएचओं को दिए थे। रतनपुर में ओटी हेतु आवश्यक सभी उपकरण एवं दवाईयां दी गई। डीएमएफ मद से अस्पताल में स्थापित ओटी में आवश्यक सुधार कार्य किया गया।

मापदंड पूर्ण होने पर पहले पदस्थ टीम द्वारा नसबंदी ऑपरेशन किया गया, इसके बाद आज पहला सफल सिजेरियन प्रसव कराया गया। अब कोटा विकासखंड के रतनपुर एरिया के लोगों को सुविधा उपलब्ध होगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद पहली बार सीज़र ऑपरेशन प्रारंभ हुआ।

अस्पताल के स्त्री प्रसूति विशेषज्ञ डॉ शीला शाहा, डॉ नेहुल झा, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. निधि कोर्राम, प्रभारी डॉ विजय चंदेल, स्टॉफ नर्स ममता साहू, योगेश्वरी रजक, आरती धीवर, एवम अन्य स्टॉफ के सहयोग से सी-सेक्शन प्रसव कराया गया। परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत महिला नसबंदी ऑपरेशन भी यहां किया जा रहा है।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!